हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। डीआईओएस पी के उपाध्यक्ष ने बताया कि जनपद हापुड़ में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां परीक्षाओं को नकल विहीन कराया जाएगा। इसके लिए केंद्र को सीसीटीवी कैमरे, वॉइस रिकॉर्डर और पुलिस सुरक्षा से लैस किया जाएगा। 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 3 जोनल मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक व्यवस्थापक और एक ब्राह्म केंद्र व्यवस्थापक को नियुक्त किया जाएगा। प्रत्येक कक्ष में न्यूनतम 24 परीक्षार्थी बैठेंगे और अधिकतम कमरे की व्यवस्था के अनुरूप होंगे। 40 छात्रों पर दो शिक्षकों की ड्यूटी रहेगी। परीक्षा के दौरान छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए विद्युत कटौती नहीं की जाएगी। साथ ही विशेष परिस्थिति के लिए जनरेटर की व्यवस्था भी होगी। केंद्र पर व्यवस्थापक के पास ही मोबाइल होगा। शेष को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























