22 जनवरी को लेकर गढ़ के मंदिरों में भी तैयारियां तेज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सम्बन्ध में देश के प्रत्येक मन्दिर में भक्त सुंदर काण्ड, कीर्तन,अखण्ड रामायण पाठ आदि कार्यक्रम आयोजित कर रहे है।
इस क्रम में गढ़मुक्तेश्वर नगर स्थित दुर्गा मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम के विषय में समस्त रामभक्त व्यवस्था बनाते हुए। रोहित मल्होत्रा ने बताया कि इस अवसर पर दुर्गा मंदिर में 22 जनवरी को मन्दिर पुजारी पंडित विवेक द्वारा सुन्दर काण्ड का पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा और उसके बाद उपस्थित रामभक्तो द्वारा कीर्तन का भी आयोजन किया जायेगा।
इस अवसर पर रोहित मल्होत्रा, योगेन्द्र राजपूत, अमन राजोरा,मन्दिर पुजारी विवेक पंडित,रमा गोवस्वामी, संगीता रस्तोगी, इशिका शर्मा,सुचिता रस्तौगी, सुधा शर्मा,शालू अग्रवाल,सरोज तिवारी,नूनझुन तिवारी,मीनाक्षी रस्तौगी उपस्थित रहे,
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065






























