👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्री राम पधार रहे हैं। ऐसे में इस दिन को पूरे देश में दीपावली के रूप में मनाया जा रहा है। हापुड़ के मंगल भवन में गुरुवार को धार्मिक संस्थाओं, संगठनों की एक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें सभी ने बताया कि 22 जनवरी को वह किस तरह इस दिन को उत्सव के रूप में मना रहे हैं। सभी ने रूपरेखा पर चर्चा की। साथ ही कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि हमारे सामने प्रभु राम मंदिर में पधार रहे हैं। 22 जनवरी को कीर्तन, धार्मिक यात्रा तो कहीं भंडारे का आयोजन होगा जिसको लेकर तैयारियां जोर-शोरों से चल रही हैं।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






























