हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ जनपद में कार्तिक पूर्णिमा पर तट पर लगने वाले विशाल राजकीय मेले के लिए गढ-गंगा तीर्थ नगरी में तैयारियां इन दिनों जोरो-शोरो से चल रहीं हैं। वही राजकीय मेले में श्रद्धालु भी पहुँचने शुरू हो गए है और अपना-अपना तंबू लगाकर कार्तिक पूर्णिमा मेले में रुक रहे है। गढ़ के खादर में गंगा किनारे लगने वाले राजकीय मेले में आसपास के राज्यों समेत कई राज्यों के करीब 20 से 25 लाख श्रद्धालु और विदेशी मेहमान भी पहुंचेंगे, जहां विदेशी पर्टयकों के लिए अलग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए लिए आसपास के जनपदों की पुलिसफोर्स को मेले में तैनात किया गया है।
मेले के मुख्यद्वार समेत कई घाटों, सड़को का निर्माण तेजी से चल रहा है जिसको लेकर प्रशासन प्रोग्राम तैयारियों में जुटा हुआ है। इस मेले को जिलापंचायत की और से कराया जाता है जिसमे खच्चर मेला, किसान मेला, प्रदर्शनी,सांस्कृतिक प्रोग्राम भी किये जाते है बताया जा रहा है राजकीय मेले की शोभा बढ़ाने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी और भाजपा के कई बड़े नेता भी आ सकते है जिसको लेकर प्रशासन पूर्ण रूप से तैयारी करने में लगा हुआ है।
मोबाइल खरीदने पर पाएं चांदी का सिक्का फ्री, 7503555520






























