
कार्तिक पूर्णिमा गढ़ गंगा मेले की तैयारियां शुरू
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): जिलाधिकारी अभिषेक पांडे के द्वारा गढ़मुक्तेश्वर गंगा घाट पर आयोजित होने वाले आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेला आयोजन हेतु शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेले 2025 को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण के साथ संपन्न कराने हेतु अधिकारियों के साथ चर्चा की। जिलाधिकारी ने मेले से संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि गढ़ मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को मेले के दौरान किसी प्रकार की कोई असुविधा न होने पाए।इसके लिए समय से ही सभी व्यवस्था पूर्ण कर ली जाए तथा कार्तिक पूर्णिमा मेले में साफ-सफाई का विशेष तौर पर ध्यान दिया जाए। सभी अधिकारी मेले का भ्रमण कर मेले की जानकारी प्राप्त कर ले, जहां पर भी किसी प्रकार की कोई समस्या आ रही है तो उसको समय रहते ही पूर्ण कर लिया जाए जिससे मेले के दौरान अव्यवस्था ना होने पाए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






























