
👁 17 views Views
अगले वर्ष शुरू होने वाली जनगणना 2027 की तैयारी शुरू
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):हापुड कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में जनगणना 2027 की प्रारंभिक तैयारियां को लेकर शुक्रवार को जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 2027 में शुरू की जाने वाली जनगणना को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने बैठक में अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिए की जनगणना 2027 की तैयारी से पूर्व 20 मार्च 2026 तक सभी अधिकारियों को प्रशिक्षण दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए। जनगणना 2027 को लेकर शासन स्तर से जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति का गठन किया गया है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से खरीदें सामना होलसेल दामों पर: 8191820867



























