हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा की पबला रोड पर स्थित दिनेश नगर आवासीय कॉलोनी जल्द ही पिलखुवा नगर पालिका परिषद में शामिल होगी। नगर पालिका द्वारा कॉलोनी में बने प्लेटों और दुकानों से टैक्स वसूला जाएगा इसके लिए पालिका जल्द सर्वे करने की तैयारी कर रही है।
बताते चलें कि दिनेश नगर आवासीय कॉलोनी में लगभग 1350 फ्लैट है जिनमें से करीब 820- 1 बीएचके और 513- 2 बीएचके और 17 फ्लैट- 3 बीएचके हैं। इसके अलावा 132 प्लॉट और 31 दुकान भी हैं। दिनेश नगर कॉलोनी का आधा हिस्सा पबला गांव तो आधा हिस्सा पिलखुवा नगर पालिका परिषद की सीमा में आता है लेकिन अभी तक पालिका ने किसी तरह का टैक्स नहीं वसूला है। दिनेश नागर को पिलखुवा नगर पालिका परिषद की सीमा में शामिल करने की तैयारी चल रही है जिससे पालिका की आए भी बढ़ेगी। फ्लेटों का जल्द सर्वे कराया जाएगा।
सगाई, किटी पार्टी, बर्थडे के लिए बुक करें कुटुंब सेलिब्रेशन हॉल: 9759966667

























