👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शॉपिंग करने वालों के लिए खुशखबरी है। अब हापुड़ पिलखुवा प्राधिकरण जल्द ही शॉपिंग मॉल स्थापित करने की तैयारी कर रहा है। प्राधिकरण शॉपिंग मॉल के लिए भूमि उपलब्ध कराएगा जिसके लिए आगामी बोर्ड बैठक में कुछ महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा भी की जाएगी। हापुड़ में मॉल बनने से दिल्ली और नोएडा की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। वह हापुड़ में ही मॉल से शॉपिंग कर सकेंगे।
आपको बता दें कि एचपीडीए की आगामी 14 दिसंबर को बोर्ड बैठक प्रस्तावित है जिसमें मास्टर प्लान 2031 को लेकर प्रस्ताव रखे जाएंगे जिसमें इस संबंध में भी चर्चा की उम्मीद है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811































