हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हापुड़ से बुलंदशहर पहुंचे जहां ५ जून को दिल्ली में होने वैश्य महा कुम्भ की तैयारी को लेकर नगर इकाई का गठन हुआ तथा वैश्य समाज को एकजुट होकर अधिकार के प्रति जागरुक रहने की बात हुई। प्रोग्राम
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील रामा ने कहा कि वैश्य समाज को हर हाल मे जागरुक होकर अधिकार मांगने होंगे। घर बैठकर कोई जाति कुछ प्राप्त नहीं करती है। प्रोग्राम में विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री यूपी संजय अग्रवाल ने कहा कि राजनीतिक ताकत का असली सच संख्या बल होता है। यदि दिल्ली मे ५ जून को बनिया समाज की भागीदारी ऐतिहासिक हुई तो हमारे समाज को राजनीतिक दल कभी नकार नही सकेंगे। असली ताकत तो राजनीतिक ही होती है। धनबल इतना ज्यादा अहम नही होता है। इसलिए ५ जून के प्रोग्राम को ऐतिहासिक बनाना समय की जरूरत है।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अशोक मित्तल ने बुलंद सहर की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा होने की बात कही। प्रोग्राम मे नई कमेटी का गठन किया गया। इस अवसर पर शिव नारायण बंसल, सुभाष अग्रवाल, नगर अध्यक्ष दुर्गेश गोयल, महा मंत्री अनुराग अग्रवाल, जिला महा मंत्री गिरीश कैंसल सहित नगर और जिले के अनेक वैश्य भाई उपस्थित थे।
हापुड़ में खुल गई Best Shot Shooting Academy, 7668494749



























