👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर में स्थित श्मशान की पैमाइश कर चार दिवारी होनी है जिसके चलते शमशान की साफ सफाई की गई। प्रधानपति आदि ने शमशान घाट का निरीक्षण भी किया।
हरसिंहपुर में स्थित श्मशान घाट में निराश्रित पशु घुस जाते हैं। ऐसे में शमशान की चार दिवारी होनी है जिससे पहले शमशान के परिसर को साफ किया गया। झाड़ियां आदि हटाई गई। इसके पश्चात पैमाइश होगी और चार दिवारी के साथ-साथ पेड़ भी लगाए जाएंगे जिससे आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। चार दिवारी के साथ ही शमशान का दरवाजा भी लगाया जाएगा।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:



























