हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शासन द्वारा संचालित 102/108 एंबुलेंस में एक बार फिर एक गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ है जहां महिला ने बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशा तथा एंबुलेंस स्टाफ की सूझबूझ से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया।
बता दें कि जनपद हापुड़ के ब्लॉक गढ़मुक्तेश्वर के गांव गंगानगर निवासी विनीता पत्नी रवि कुमार को शनिवार को प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद आशा कौशल्या ने एंबुलेंस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर चालक देवेंद्र सिंह, ईएमटी पवन भारती गांव गंगानगर पहुंचे और गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर आशा तथा एंबुलेंस स्टाफ ने एंबुलेंस को सड़क किनारे रोककर महिला का सुरक्षित प्रसव कराया जहां महिला ने बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें सरकारी अस्पताल में डॉक्टर वंदना को सौंप दिया गया है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288






























