हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में शासन द्वारा संचालित 102 और 108 एंबुलेंस लगातार गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। सोमवार की सुबह 4:55 बजे एंबुलेंस को सूचना मिली कि सिंभावली क्षेत्र के गांव तोडलपुर निवासी गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है जिसके बाद चालक चंद्रशेखर माथुर एंबुलेंस लेकर गर्भवती महिला को लेने पहुंचे पहुंचे और गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर महिला की एंबुलेंस में ही सुरक्षित डिलीवरी कराई गई।
मिली जानकारी के अनुसार इमराना पत्नी शाहनवाज को सोमवार की सुबह प्रसव पीड़ा हुई। अस्पताल ले जाते समय महिला को रास्ते में काफ़ी तेज प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद एंबुलेंस को साइड रोककर ईएमटी देवकीनंदन वर्मा ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें पीएचसी सिंभावली में भर्ती कराया गया है।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*






























