👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अतीक के बेटे असद की मुठभेड़ में हुई मौत के बाद उसकी आत्मा की शांति के लिए दुआ करने वाले को सिंभावली पुलिस ने हिरासत में लिया और शांति भंग में निरुद्ध किया। हालांकि एसडीएम कोर्ट से युवक को जमानत पर छोड़ दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने हरोड़ा मोड निवासी अब्दुल मलिक चौधरी को गिरफ्तार किया जिसने गुरुवार को अपने फेसबुक पोस्ट पर उर्दू में असद की आत्मा की शांति के लिए लिखा। अब्दुल मलिक ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि अल्लाह असद भाई को जनुत्तल उल फिरदौस में आला से आला मक़ाम अता फरमाए। फेसबुक पोस्ट के बाद सिंभावली पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और शांति भंग में निरुद्ध किया l
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010























