हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले प्रधान पुत्र पर एक युवती ने कोर्ट मैरिज करने के बाद शादी से पलटने का आरोप लगाया है। युवती ने प्रधान के घर के बाहर जमकर हंगामा किया और घर में रहने की जिद पर अड़ी रही लेकिन प्रधान परिवार ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रधान पुत्र की हाल ही में सरकारी नौकरी लगी है। मामला रविवार की दोपहर का है जब सहारनपुर की रहने वाली एक युवती प्रधान के घर पहुंची और हंगामा करने लगी। युवती का आरोप था कि उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधान के पुत्र से दोस्ती हुई और यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों के बीच शारीरिक संबंध विभिन्न भी बने और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली।
युवती को पता चला कि युवक कहीं और शादी करने जा रहा है जिसके बाद उसने घर पहुंचकर हंगामा किया।
सोलर पैनल लगवाना हुआ सस्ता, सब्सिडी व लोन की सुविधा का उठाएं लाभ: 7011060034






























