हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कुछ नवनिर्वाचित प्रधानों ने मंगलवार को शपथ ली और कुछ बुधवार को शपथ लेंगे। मंगलवार को हापुड़ के चारों बलॉको में प्रशासन ने नवनिर्वाचित प्रधानों को ऑनलाइन शपथ दिलाई।
गांव अट्टा धनावली की नवनिर्वाचित प्रधान अनीता सिंह ने ग्राम पंचायत सदस्यगणों के साथ शपथ ग्रहण की। ग्राम पंचायत हरसिंहपुर ब्रजनाथपुर से राधा शर्मा ने प्रधान पद की शपथ ग्रहण की। ग्राम सचिव इंद्रराज सिंह ने ग्राम सालेहपुर कोटला से प्रधान फुरकान राणा को दिलाई शपथ।
वहीं ग्राम सबली में नवनिर्वाचित प्रधान मंजू कसाना ने प्राथमिक विद्यालय में शपथ ली। इस दौरान गांव के सम्मानित लोग योगेंद्र त्यागी, सोदान कसाना, राजपाल त्यागी, कलवा गुर्जर आदि उपस्थित रहे। इस दौरान नवनिर्वाचित प्रधानों ने गांव के विकास को एक नया आयाम देने का संकल्प लिया। हालांकि कोरम पूरा न होने के चलते कुछ गांवों के प्रधान फिलहाल शपथ लेने से वंचित रह जाएंगे।





























