👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकटोत्सव पर हापुड़ में आयोजित प्रभात फेरी में प्रतिदिन बढ़ चढ़कर श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं और नगर परिक्रमा के साथ श्री गुरु नानक देव जी के संदेशों का प्रचार प्रसार करने में जुटे हैं।
अन्य दिनों की भांति शनिवार की भोर में सिक्ख धर्म के अनुयायी जिनमें महिलाएं व पुरुष तथा नौजवान शामिल थे। मेरठ तिराहा पर स्थित श्री गुरु नानक दरबार पर एकत्र हुए और सभी श्रद्धालु संकीर्तन करते हुए प्रभात फेरी लेकर मधुबन कॉलोनी करण सेठी के आवास पर पहुंचे। नगर भ्रमण के बाद प्रभात फेरी ने श्री गुरु नानक दरबार वापस पहुंचकर विश्राम किया और भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
मोबाइल खरीदने पर पाएं चांदी का सिक्का फ्री, 7503555520






























