हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के उपेड़ा बिजली घर वीसीबी मशीन में चूहा घुसने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। इस दौरान करीब 10 गांव की बिजली सप्लाई 12 घंटों तक ठप रही। बिजली घरों की मशीनों में चूहों के घुसने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार की रात करीब 3:00 बजे उपेड़ा बिजली घर की वीसीबी इनकमिंग मशीन में अचानक चूहा घुस गया जिससे जोरदार फॉल्ट हो गया। फॉल्ट होने की वजह से बिजली घर से जुड़े कुचेसर रोड चौपला, फतेहपुर, शाहपुर, कन्या कल्याणपुर, शकरपुर, रसूलपुर आदि गांव की विद्युत आपूर्ति 12 घंटे तक प्रभावित रही।
VIDEO: घर बैठे धुलवाएं और ड्राईक्लीन कराएं कार : 7060333554


























