हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : जनपद हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित कुराना टोल प्लाजा की बिजली काटने के मामले में अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। जांच में यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोप है कि सोमवार की शाम पिलखुवा के अधिशासी अभियंता भूपेंद्र सिंह निजी कार से बुलंदशहर रोड से गुलावठी की ओर जा रहे थे जहां वीआईपी लेन में पहुंचने के बाद टोल कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। ऐसे में उनका फास्ट टैग से पैसा कटा जिसके बाद वह आगे निकले। टोल टैक्स के मैनेजर का आरोप है कि ढोल कटने से नाराज अधिशासी अभियंता ने प्लाजा की लाइन कटवा दी। मामला तूल पकड़ता जा रहा है जिसके बाद अधीक्षण अभियंता यूके सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उनका कहना है कि लापरवाह के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Large के साथ Medium, Medium के साथ Small Pizza FREE: 8979755041






























