👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में गुरुवार को हुई ओलावृष्टि से किसान के चेहरे मुरझा गए. इस दौरान आलू, सरसों, मटर समेत कई फसलों को नुकसान हुआ है जिससे किसान मुआवजे की मांग करने लगा है. बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में गुरुवार को 6 मिलीमीटर और हापुड़ तहसील क्षेत्र में 15 मिलीमीटर बारिश हुई. साथ में ओलावृष्टि भी हुई और फसलों को भी नुकसान हुआ है. जिला प्रशासनिक प्रशासन ने किसानों से 72 घंटों के भीतर फसल क्षति होने की सूचना देने के लिए कहा है. इसके लिए किसान 9905873174 पर संपर्क कर सकते हैं.





























