
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, दम घुटने से हुई थी मोहित की मौत
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के जिंदल नगर के पास बुधवार को नाले से एक युवक का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होना सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले। ऐसे में पुलिस ने युवक की हत्या की आशंका से इनकार किया है।
ज्ञात हो कि बुधवार की शाम पिलखुवा पुलिस ने नाले के पास से युवक का शव बरामद किया था जिसकी पहचान जनपद लखीमपुर खीरी के गांव कोटी पोखर निवासी मोहित के रूप में हुई थी। वर्तमान में मोहित क्षेत्र के गांव गालंद में किराए पर रहकर जिंदल नगर की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था जो बीमार था। इसी कारण वह फैक्ट्री से छुट्टी लेकर निकला था लेकिन मंगलवार की शाम घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसे तलाशा जिसके बाद उसका शव नाले से बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था जिसमे खुलासा हुआ है कि मृतक की मौत दम घुटने से हुई थी जिसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी




























