हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित बैथैसडा क्रिश्चियन अकादमी कॉलेज में गुरुवार को पोस्ट मास्टर हापुड़ द्वारा डाकघर की बचत योजनाएं, डाकघर बीमा एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की आधुनिकतम सभी सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. इसके साथ-साथ पोस्ट मास्टर द्वारा मौके पर सभी बच्चों को स्वच्छता, स्वस्थता, पर्यावरण, जल संचय ,बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ एवं सुरक्षा के टिप्स के साथ-साथ ट्रैफिक नियम पालन हेतु जागरूकता संबंधी संदेश जानकारी भी दी गई।
इस मौके पर डाकघर की टीम में जहां पोस्ट मास्टर के साथ प्रशासनिक शाखा के सारांश एवं सुशील सेविंग इंचार्ज उपस्थित रहे. वहीं विद्यालय की ओर से एडमिनिस्ट्रेटर अरुण कुमार, वाइस प्रिंसिपल अनुज शर्मा, एच एम अर्चना शर्मा आदि स्टाफ के साथ विद्यालय परिवार के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अरुण कुमार एडमिन ने कहा कि जहां डाकघर की सभी योजनाएं हम सभी के लिए अत्यंत लाभकारी हैं. वहीं पोस्ट मास्टर द्वारा स्वच्छता, जल संचय, पर्यावरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं सुरक्षा के टिप्स के साथ ट्रैफिक नियम पालन जागरूकता का जो संदेश अपने अनूठे अंदाज़ किवज प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को पुरस्कार देते हुए प्रभावी ढंग से सुंदर जानकारी दी गई है व अत्यंत प्रभावपूर्ण एवं सभी के लिए अनुकरणीय है।
इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। पोस्ट मास्टर एवं उनकी टीम के द्वारा सभी बच्चों से एवं स्टाफ से डाकघर की जन आकर्षक, जन कल्याणकारी, अधिकतम ब्याज की बेहतरीन सभी योजनाओं को सभी को अपने नजदीकी डाकघर से लाभ लेने के लिए अपील की है ताकि सुकन्या समृद्धि खाता एवं डाक जीवन बीमा आदि का सभी आम जनमानस शीघ्र अति शीघ्र लाभ उठा सकें और अन्य लाभकारी डाक घर सुविधाएं का भी सभी को लाभ हो सके.





























