Hapur News ने आज से एक पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की है जिसमें जनपद हापुड़ के कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राएं घर बैठे ही हिस्सा ले सकते हैं। घर पर कोरोना विषय पर पोस्टर बनाकर हापुड़ न्यूज़ को 9837114757 पर Whatsapp करें। पोस्टर किसी भी रंग और किसी भी साइज में बना सकते हैं। पोस्टर पर छात्र-छात्रा का नाम, पूरा पता व मोबाइल नम्बर अवश्य लिखें। इसके साथ ही छात्र का पोस्टर बनाते हुए एक मिनट की वीडियो ज़रुर भेजे।
जितने वाले को मिलेगा इनाम:
Kidzee स्कूल हापुड़ की ओर से प्रथम विजेता को 1,100/- का नकद पुरस्कार, उद्यमी शान्तनु सिंघल की ओर से द्वितीय विजेता को 600/- का नकद इनाम, तृतीय विजेता को 500/- का नकद पुरस्कार तथा 250-250 रुपए के दो सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। विजेता को हापुड़ न्यूज़ दफ्तर में बुलाकर पुरस्कृत किया जाएगा।
अंतिम तिथि:
यह प्रतियोगिता आज से प्रारंभ हो रही है जो कि 30 अप्रैल 2020 तक होगी। अगर आप भी इसमें भाग लेना चाहते हैं तो 30 अप्रैल 2020 तक पोस्टर बनाकर व्हाट्सएप्प ज़रुर भेजें।
























