
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव दरियापुर में मिली हरीश शर्मा की लाश को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ऐसे में पुलिस ने बिसरा सुरक्षित कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेज दिया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि 36 वर्षी हरीश शर्मा सोमवार को अपने ही मकान के कमरे में मृत अवस्था में पड़ा मिला था। मकान से काफी बदबू आ रही थी। संभावना है कि शव तीन-चार दिन पुराना था जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है जिसके बाद मृतक का विसरा सुरक्षित रख लिया है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























