हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आने वाले दिनों में जनपद हापुड़ का तापमान चार डिग्री तक गिर जाएगा जिससे लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा। शनिवार को हापुड़ का अधिकतम तापमान 24 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास बना हुआ है जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास था। संभावना है कि शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 22 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रह जाएगा। तापमान में होने वाली गिरावट से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा। आपको बता दे कि इन दिनों कोहरे का असर दिखाई पड़ रहा है। क्षेत्र ने कोहरे की सफेद चादर ओढ़ ली है जिसकी वजह से दृश्यता पर काफी ज्यादा असर पड़ा है। ठंड के इन दिनों में लोगों के गर्म कपड़े निकल चुके हैं। संभावना है कि आने वाले एक हफ्ते में तापमान चार डिग्री तक गिर जाएगा।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






























