👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद लखीमपुर खीरी के गांव निघासन से दो सगी बहनों को जबरन घर से खींच ले जाने, दुष्कर्म के बाद दोनों सगी बहनों की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने वाले 6 दरिंदों के विरुद्ध जनपद हापुड़ के लोगों में आक्रोश पनपता ही जा रहा है।
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राजेंद्र सिंह, सुंदर कुमार आर्य, चंद्रप्रकाश ठाकरे, शशि गोयल, ईश्वरी कुमारी सिसोदिया, अनिल कुमार गुप्ता आदि ने शनिवार को पुरानी कलेक्ट्रेट पहुंचकर एक ज्ञापन दिया। उन्होंने ज्ञापन में दरिंदों को फांसी देने की मांग की है।


























