चर्चित देवली हत्याकांड: पांचों आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव देवली के चर्चित हत्याकांड के मामले में पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा करने के उद्देश्य से पांचों आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। सिम्भावली थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मेरठ जनपद के थाना मवाना के गांव अटोरा के मयंक उर्फ मिथुन ने एक गैंग बनाया है। गैंग में डोरिया रछोती का अंकित, गांव मीवा का हिमांशु उर्फ शाका, गोविंदपुरी की पूनम उर्फ बिट्टू व नवीन फौजी शामिल है। पुलिस का कहना है कि इन सभी के खिलाफ हत्या का प्रयास, हत्या और धमकी देने जैसे संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं जो देवली हत्याकांड से जुड़े हैं जिनके खिलाफ गैंगस्टर में कार्रवाई की गई है।


ज्ञात हो कि पिछले वर्ष दो अक्टूबर को जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव देवली में सुबह के समय जंगल में टहलने के लिए निकले तीन लोगों पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। उस दौरान सुजीत भाटी, वीरेंद्र सिंह और सरफुद्दीन को गोली लगी थी। उपचार के दौरान सरफुद्दीन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई की और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हिमांशु और मिथुन को गिरफ्तार किया था जिन पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। घटना में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चल भेज दिया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी जेल से आने के बाद सुजीत भाटी और उसके परिजनों पर समझौते का दबाव बना रहे हैं और ऐसा न करने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर में कार्रवाई की है।

हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540








Related Posts

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आज गुरुवार से रमजान माह शुरु हो गया। रमजान का प्रथम दिन होने के कारण मुस्लिम भाइयों ने रोजा रखा। रमजान माह में…

Read more

मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईटी से स्थित मून बेवरेज कंपनी के दो प्रमुख प्लांट पर ईडी और आयकर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकान बंद कराने की मांग

रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकान बंद कराने की मांग

बाजार जा रही महिला से कुंडल ठगे

बाजार जा रही महिला से कुंडल ठगे

फुलेरा दूज पर्व मनाया

फुलेरा दूज पर्व मनाया

छोटा हाथी वाहन की चपेट में आने से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की मौत

छोटा हाथी वाहन की चपेट में आने से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की मौत
error: Content is protected !!