Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिले के 65 गांवों के तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जा रहा है। डीपीआरओ शिव बिहारी शुक्ला ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर तालाबों की साफ सफाई की जा रही है। बरसात आने से पहले 65 गांवों के तालाबों की साफ-सफाई, तालाबों की खुदाई और निर्माण का कार्य तेजी से कराकर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश देने के साथ तालाब को पिकनिक स्पॉट के रूप में बनाया जा रहा है।
आपको बता दें कि पिछली योजना में भी कुछ तालाबों को अमृत सरोवर की तर्ज पर विकसित किया गया था। वही इस बार भी 65 गांवों के तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही तालाब के पास सैर करने के लिए ट्रैक और बच्चों के लिए झूले लगाने की व्यवस्था भी की जाएगी।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























