हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): डीकेजी वरिष्ठ नागरिक परिवार, हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने बढ़ते हुए प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की तथा धीरखेड़ा के चामुंडा पेपर्स प्रा.लि धीरखेड़ा के कार्यकारी निदेशक स्पर्श गुप्ता को इसके लिए बधाई दी कि उन्होंने धीरखेड़ा स्थित अपनी फैक्टरी को शत-प्रतिशत प्रदूषण मुक्त कर दिया है। मुख्य वक्ता डा.करुण शर्मा ने बताया कि किस प्रकार के वरिष्ठ नागरिकों को प्रदूषण से बचने के लिए क्या-क्या उपाय करने चाहिए। कार्यक्रम में संयोजक सत्य प्रकाश गर्ग ने कहा कि बुजुर्ग लोगों को प्रदूषण बचाव करने के लिए हर घर पौधारोपण अवश्य करना चाहिए तथा किचन गार्डन बनाने चाहिए। गोयल ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को झकझोर कर रख दिया। कवि राकेश अग्रवाल, अशोक गोयल, बीना गोयल व अशोक शर्मा ने कविता पाठ किया।
गत तीन माह में जन्में वरिष्ठ लोगों के जन्म दिन को बड़े धूमधाम से मनाया गया। कई वक्ताओं ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत करके खूब वाह-वाह लूटी। 93 वर्षीय नत्थूमल ने स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। समारोह अध्यक्ष अनिल कुमार भट्टे वालों ने कहा कि यदि आपसे में दुख का साझा किया जे तो दुख घट जाता है तथा सुख को साझा करने से सुख बढ़ जाता है। अतः आपसी संबंधों में अपने साथियों से सदैव दुख सुख को साझा करते रहना चाहिए। गत तीन माह में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में ज्ञानचंद शर्मा, नरेश चंद, एसपी रस्तौगी, कुंवर पाल शर्मा, मंगल सैन गुप्ता, रवि प्रकाश गर्ग, मूलचंद, योगेश, जगमोहन गुप्ता, अमर नाथ, ब्रजेश, सुशील, अजय, ओम प्रकाश, डालचंद, कलावती, जय भगवान, लक्ष्मी सीता राम, गोविंद, सुनील, चेतन प्रकाश, अशोक, लख्मी चंद, बीना, कैलाश चंद, जगदीश, अनिल, मूलचंद गुप्ता, कमलेश गुप्ता, प्रभात, संजय कुमारगर्ग आदि उपस्थित थे।





























