
स्नातक क्षेत्र से विधान चुनावों को लेकर राजनीतिक दलो ने दिए सुझाव
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड जिला कलेक्टर पर विधानसभा विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक दलो के साथ एक बैठक हुई।
बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने हिस्सा लिया और अधिकारियों के समक्ष अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखें। उन्होंने कहा कि 2 किलोमीटर से दूर बनाए गए बूथों के स्थान पर नए बूथ बनाए जाए। नूरपुर, दयानतपुर, उदयपुर आदि ग्रामों में पोलिंग बूथ दूर होने से वोटर को वोट डालने में दिक्कत होती हैं। जिस कारण बहुत से वोटर वोट डालने नहीं आते हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बाबूगढ़ में नए पोलिंग बूथ की मांग की हैं। उन्होंने कहा हैं कि वोटर के लिए हर 2 किलोमीटर पर पोलिंग बूथ होना चाहिए। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई फाइनल वोटर लिस्ट को ही सभी राजनीतिक दलों को सौंपी जाए। उन्होंने कहा हैं कि अगले साल 2026 में MLC चुनाव संपन्न होने जा रहे हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों को समय से फॉर्म मुहैय्या कराए जाएं। MLC फॉर्म के लिए किन किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी, इसकी भी जानकारी सभी पार्टी जिलाध्यक्षों को दी जाए।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी

























