हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में डोर टू डोर प्लस पोलियो अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत पांच साल तक के बच्चों को पोलियो वैक्सीन की खुराक पिलाई जा रही हैं. यह अभियान गुरुवार को जनपद हापुड़ के विभिन्न इलाकों में चलाया गया. बाबूगढ़, हापुड़, धौलाना, गढ़मुक्तेश्वर, सिंभावली समेत विभिन्न क्षेत्रों में जाकर शिक्षा विभाग, आंगनवाड़ी विभाग, पंचायती राज विभाग, समाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिला रहे हैं.
बता दें कि डोर टू डोर प्लस पोलियो अभियान की शुरुआत 21 मार्च को हुई थी जिसे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रेखा शर्मा ने हरी झंडी दिखाई थी. जनपद में डोर टू डोर अभियान के लिए 506 पोलियो टीमों को रवाना किया गया था जो घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो वैक्सीन की खुराक पिला रही हैं.
श्री शिक्षा प्रसार समिति हापुड़ के चुनाव में श्री सरस्वती ग्रुप की ओर से अजय कुमार अग्रवाल (मुर्गी दाने वाले) उपमंत्री पद हेतु मेैदान में





























