हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के तहसील चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस कर्मियों, पीआरडी और होमगार्ड के जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए सड़क पर खराब हुई गाड़ी को धक्का लगवाया और कार सवार की मदद की। मौके पर मौजूद लोगों ने इस तस्वीर को अपने कमरे में कैद कर लिया। इसके बाद कार चालक ने पुलिसकर्मियों का आभार जताया। दरअसल मामला गुरुवार का है जब हापुड़ के तहसील चौराहा पर भीषण जाम के बीच एक कार खराब हो गई। कार चालक ने गाड़ी को स्टार्ट करने का काफी प्रयास किया लेकिन गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई जिसके बाद मौके पर तैनात यातायात कर्मियों ने पीआरडी और होमगार्ड के जवान के साथ मिलकर गाड़ी को स्टार्ट कराया। पुलिस के इस चेहरे को देख सभी ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।
किराये पर ज्वेलरी लेने के लिए सम्पर्क करें: 9837313131


मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी की रहने वाली 7 साल की इंसा पुत्री जान मोहम्मद अपनी नानी के यहां हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी…
Read more



























