👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली के परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को पुलिसकर्मी देश भक्ति के गानों पर जमकर नाचे। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी भी किसी से पीछे नहीं रही जिन्होंने देश भक्ति के गानों पर जमकर डांस किया। पुलिसकर्मियों के डांस करते हुए का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
स्वतंत्रता दिवस देशवासी धूमधाम से मना रहे हैं। जनपद में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अलग उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान पुलिस कर्मियों में भी जोश दिखाई दिया। गढ़ थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने देशभक्ति के कई गानों पर डांस किया जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।





















