हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी कुचेसर चोपला की प्रभारी निरीक्षक प्रतिमा त्यागी ने गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव पोपाई में महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूक किया। इस दौरान 1090, 1098, 112, 108, 181, 102, 1076, हापुड़ महिला हेल्पलाइन नंबर, साइबर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी और सरकार की योजनाओं को गिनाया। साथ ही कहा कि किसी भी आपात स्थिति में वह तुरंत इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर सकती हैं। सरकार की मंशा के अनुरुप लगातार महिलाओं को उनके लिए संचालित योजनाओं के बारे में जागरुक किया जा रहा है। इस दौरान कांस्टेबल अंकित तोमर व करिश्मा ने भी लोगों को जागरूक किया।
पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला
🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…
Read more























