👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में छात्र वाहनों पर लटक कर उनकी छत पर चढ़कर अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं। लापरवाही भरी यह यात्रा कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है। हापुड़ का शहरी इलाका हो या बाहरी, सभी जगह आपको इस तरह की तस्वीरें नजर आएंगी। इस संबंध में हापुड़ क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया का कहना है कि लापरवाही भरी यात्रा को देखते हुए पुलिस एक अभियान चलाकर सभी को जागरूक कर रही है।
बता दें कि ऐसा कई बार प्रकाश में आया है कि छात्र वाहनों की छत पर, पीछे लटककर यात्रा करते हैं जिससे हादसा होने का खतरा मंडराता रहता है। ऐसे में सीओ का कहना है कि पुलिस सभी को जागरूक करेंगी।






























