हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने जनपद की पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जनपद के 10 दरोगाओं को स्थानांतरित किया है जिनमें से पांच दरोगाओं को थाना बाबूगढ़ में तैनाती मिली है। हापुड़ कोतवाली के दरोगा गुड्डू बाबू, पिलखुवा के अवधेश कुमार, धौलाना के रमेश पाल सिंह, हाफिजपुर के सत्यवीर सिंह, गढ़मुक्तेश्वर के संजय कुमार को थाना बाबूगढ़ में नई तैनाती दी गई है। थाना सिंभावली के देवेंद्र वन को थाना धौलाना तथा थाना धौलाना के प्रताप सिंह को हापुड़ कोतवाली, यातायात पुलिस के अजय वीर सिंह को थाना हाफिजपुर की पुलिस चौकी बृजनाथपुर के प्रभारी पद पर तथा इसी चौकी के प्रभारी प्रशांत कुमार को सर्विस सैल में जबकि पुलिस लाइन से कैलाश चंद को थाना गढ़मुकेश्वर भेजा गया है।






























