
👁 0 views Views
पुलिस की गाड़ी हुई ब्रेकडाउन, पुलिसकर्मियों ने लगाया धक्का
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर शनिवार को पुलिस की गाड़ी में पुलिसकर्मी धक्का लगाते हुए नजर आए जिससे लोगों ने वाहनों की मरम्मत को लेकर कई सवाल उठाए। गाड़ी ब्रेकडाउन होने की वजह से पुलिसकर्मियों को गाड़ी में धक्का लगाना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
मामला शनिवार की शाम का है जब लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाली हापुड़ पुलिस के वाहन को मदद की जरूरत पड़ गई। इस दौरान पुलिसकर्मी सड़क पर गाड़ी में धक्का लगाते हुए दिखाई दिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






























