पुलिस ने बैंक सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों में तैनात पुलिस ने गुरुवार को बैंक तथा एटीएम के आस-पास घूमने वाले संदिग्धों की जबरदस्त चैकिंग की। चैकिंग दल ने बैंकों के बाहर खड़े वाहनों आदि को चैक किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद हापुड़ के थानों में तैनात पुलिस गुरुवार को अन्य दिनों की भांति बैंक, व एटीएम के आस-पास घूमने वालें सदिग्धो की चैकिंग की इस दौरान पुलिस ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। पुलिस दल ने बैंक सायरन, सीसीटीवी कैमरे, तथा अग्मिशमन यत्र आदि को चैंक किया। पुलिस ने बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों तथा तैनात गार्ड को बैंक सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065


























