
धौलाना जा रहे कांग्रेस डेलीगेशन को पुलिस ने हापुड़ में रोका
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर हुए विवाद के मामले में घायलों से मिलने धौलाना जा रहे कांग्रेस डेलिगेशन को हापुड़ में पुलिस-प्रशासन ने रोका जिसके बाद कांग्रेसियों ने CO हापुड़ वरुण मिश्रा को ज्ञापन देकर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने CO वरुण मिश्रा को ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही व पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा है कि 9 मई को धौलाना विधानसभा के ग्राम देहरा में महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक शोभायात्रा निकाली गई थी। जिस दौरान दो पक्षों में आपसी कहासुनी के तहत मारपीट और गलाई गलौच की नौबत आ गई और घटना ने हिंसा का विकराल रूप ले लिया। घटना की वस्तुस्थिति जानने और पीड़ित परिवार में घायलों से मिलने के लिए गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को जाना था लेकिन पुलिस प्रशासन ने बीच रास्ते में ही कांग्रेसी नेताओं और प्रतिनिधिमंडल को रोक लिया।
कांग्रेसी नेताओं ने पुलिस प्रशासन से घटनाक्रम स्थल पर जाने का अनुरोध किया। कांग्रेसी पदाधिकारियो की इस दौरान पुलिस प्रशासन से नोंकझोंक हुई और धक्का मुक्की भी हुई। लेकिन पुलिस प्रशासन ने कांग्रेसी पदाधिकारियों को जाने नहीं दिया। तब जाकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों और कार्यकर्ताओं के साथ CO वरुण मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जनों ने पीड़ित परिवार से न मिलने देने पर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा और नारेबाजी की। शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा हैं कि कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता शोषितों , वंचितों और पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व विधायक गजराज सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के चेयरमैन पंडित अरविंद शर्मा, शहर अध्यक्ष इरफान अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, SC ST कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश भाटी, जिला उपाध्यक्ष मुरसलीन चौधरी, पूर्व चेयरमेन प्रत्याशी मानवी सिंह, अनुसूचित विभाग कांग्रेस की प्रदेश सचिव रश्मी चौधरी, जिला महासचिव गौरव गर्ग, शहर उपाध्यक्ष खुशनूद, SC ST कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक मोघे, सुधीर शर्मा, एडवोकेट फुरकान, आदेश शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष पिलखुआ मदन सिंह चौहान, गुलफाम अली, सलीम अहमद, मोहम्मद परवेज, गोपाल भारती आदि मौजूद रहे। तो वहीं कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में जाने वाले पदाधिकारियों में; सेवादल के राष्ट्रीय सचिव दिनेश कौशिक, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, जिला प्रवक्ता एड. शहजादा चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर, सिविक एंड आउटरीच कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप आत्रेय, जिला महासचिव इकबाल सैफी (प्रधान), धौलाना ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को पुलिस प्रशासन ने हाऊस अरेस्ट कर लिया।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

























