हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री बालाजी मंदिर के पास रोडवेज बस में सवार यात्रियों में उस दौरान हड़कंप मच गया जब पिलखुवा पुलिस ने रोडवेज बस को रोककर चालक को नीचे उतारा और जरूरी जानकारी हासिल की। हालांकि कुछ ही मिनट की पूछताछ के बाद पिलखुवा पुलिस पिलखुवा के लिए रवाना हो गई।
दरअसल मामला मंगलवार की रात का है जब यात्रियों से भरी रोडवेज बस हापुड़ से आनंद विहार जा रही थी। जैसे ही बस श्री बालाजी मंदिर के पास पहुंची तो पीछे से आई पिलखुवा कोतवाली पुलिस की गाड़ी ने बस को सड़क पर रोका। इसके बाद पिलखुवा के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी गाड़ी से उतरे और उन्होंने परिचालक से पूछताछ की। पूछताछ के पश्चात पुलिस ने परिचालक को छोड़ दिया और बस अपनी मंजिल के लिए रवाना हो गई।
जीपीएस ट्रैकर और सीसीटीवी लगवाने के लिए कॉल करें: 8979003261





























