
गांव मौहम्मदपुर रूस्तमपुर संघर्ष के दो और आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना बहादुरगढ के गांव मौहम्मदपुर रूस्तमपुर मे कई दिन पहले दो पक्ष में लघुशंका करने पर बबाल के दो और आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम मौहम्मदपुर रुस्तमपुर में घटित मारपीट व झगड़े की घटना में संलिप्त दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, जो फरार था।आरोपी गांव पसवाडा के जमाली व रोहित है।पुलिस अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।
जनपद हापुड के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस बल के साथ सोमवार को ग्राम मौहम्मद पुर रूस्तम पुर का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
संतोष कुमार सर्राफ एंड सन लेकर आए हैं ‘अल्ट्रा लाइट वेट ज्वैलरी’ आपके बजट में: 8218841053






























