नाबालिग की मौत के जिम्मेदार दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ के गांव कन्याकल्याणपुर में छेड़छाड़ के आरोपियों से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने वाली एक नाबालिग की मौत के लिए जिम्मेदार दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि गांव कन्याकल्याणपुर में एक नाबालिग लड़की को कुछ लोग उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। जिनसे तंग आकर नाबालिग ने जहर खा लिया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने परिवारजनों को बिना बताए नाबालिग का अंतिम संस्कार कर दिया। इस सिलसिले में मृतका के भाई ने गांव कन्याकल्याणपुर के दिनेश, व उसके दो बेटे अजय, व लल्ला तथा एक अन्य ग्रामीण लखमी को पुलिस रिपोर्ट में नामजद किया है। पुलिस ने रविवार को नाबालिग की मौत के लिए जिम्मेदार दिनेश, व लखमी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























