
हत्या के प्रयास में पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव इकलैड़ी में एक माह पूर्व एक व्यक्ति पर हुए जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार एक माह पहले गांव इकलैड़ी में गांव के ही कुछ लोगों ने एक व्यक्ति वेगराज के साथ मारपीट करते हुए ब्लेड से उसकी गर्दन काट दी थी। इस सिलसिले में वेगराज के भाई श्रीकृष्ण ने गांव इकलैड़ी के तोताराम, विषय उर्फ गुल्ला, रवि, अभिषेक, प्रेमपाल आदि के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट की थी। इस सिलसिले में पुलिस ने प्रेमपाल, अभिषेक, और आकाश को जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






























