जिगरी दोस्त के हत्यारे को पुलिस ने जेल भेजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने गांव शेरपुर हुई सईद हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक के जिगरी दोस्त को शरीफ को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सईद की हत्या में प्रयुक्त गंडासा तथा घटना के वक्त आरोपी द्वारा पहने गए रक्त रंजीत कपड़े व चप्पल बरामद किए।
पुलिस के अनुसार गांव शेरपुर के सईद व शरीफ गहरे दोस्त थे और आस-पास ही रहते थे। दोनों सदैव एक दूसरे के सुख-दुख में काम आते थे। शरीफ ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि मृतक सईद के उसकी पत्नी से कुछ समय पहले सम्बंध हो गए थे। जिनसे वह खफा था और मौका पाकर 2 अगस्त की रात को सईद की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी शरीफ को जेल भेज दिया है।
S.S.V. (PG) COLLEGE, HAPUR || ADMISSION OPEN 2024-25: 9557707327

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























