👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapur news.com):जनपद हापुड पुलिस द्वारा वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दस वारंटियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया।
हापुड देहात पुलिस ने तीन वारंटी गांव सलाई के वकील,अगोता बुलंदशहर के मुस्तकीम तथा सोटावली के पिंटू को धर दबोचा।
हाफिजपुर पुलिस ने दो वारन्टी नयी बस्ती फूलती हापुड के वसीम उर्फ बोना तथा नवादा के बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया।
पिलखुआ पुलिस ने पांच वारंटी गिरफ्तार किए।ग्राम हिम्मत नगर दीपा का मुस्तकीम,दीन मौहम्मद, सिद्दीक पुरा का निसार,कृष्ण गंज पिलखुआ का जगमोहन,नया गांव अहमद नगर का सतपाल वारंटी हैं,जो तारीख पर अदालत में हाजिर नहीं हो रहे थे।पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।


























