हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की देर शाम आत्महत्या करने के मकसद से गंगा में कूद रही महिला को बचा लिया और उसे समझा-बुझाकर चौकी ले आई जहां पुलिस ने परिजनों को बुलाकर महिला को उनके सुपुर्द कर दिया।
गढ़ पुलिस हाईवे पर गश्त कर रही थी। इसी बीच उसकी नजर गंगा पुल पर रेलिंग पर संदिग्ध महिला पर पड़ी जो आत्महत्या करने जा रही थी। पुलिस ने महिला को आत्महत्या करने से रोका और उसे चौकी लाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने अमरोहा निवासियों के युवक से प्रेम विवाह किया था। गृह क्लेश से तंग आकर उसने आत्महत्या का रास्ता चुना। महिला का मायका असम बताया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर चेतावनी दी और उनके सुपुर्द कर दिया।
Mummy’s Kitchen Paratha Special offer: 9358234622






























