हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की पुलिस कितनी दयालु है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब थाना कपूरपुर के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने कुएं में नीलगाय को फंसा हुआ देखा तो उन्होंने पूरी पुलिस फोर्स को बुलाकर जेसीबी मशीन की सहायता से नीलगाय की जान बचाई। पुलिस ने नीलगाय की जान बचा कर एक अनोखा संदेश दिया है और लोगों को बताया कि पुलिस उनकी मित्र है जो सदैव सभी की सेवा में तत्पर रहती है।
बता दें कि मामला कपूरपुर थाना क्षेत्र के जंगलों का है जहां एक नीलगाय गहरे कुएं में गिर गई। मामले की जानकारी प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को मिली जिन्होंने पुलिस फोर्स के साथ जेसीबी मशीन की मदद से कुएं में गिरी नीलगाय का रेस्क्यू किया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इससे पहले कपूरपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने एक खराब जड़ी खड़ी पिकअप को अपनी कार से बांधकर ठीक करा कर सुर्खियां बटोरी थी।





























