हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पुलिस के लिए कोई कुछ भी कहे, परंतु पुलिस नेक कार्यों में भी पीछे नहीं रहती, जिनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। ऐसी ही एक खबर का वीडियो हापुड़ में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस ने एक गहरे गड्डे में फंसी गाय को बाहर निकाल कर जीवन प्रदान किया है।
जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस को सोमवार की रात सूचना मिली कि जंगल में एक गाय गहरे गड्डे में गिर गई। इस सूचना के बाद थाना प्रभारी आशीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गहरे गड्डे में फंसे गौवंश को देखकर आश्चर्य चकित रह गए। पुलिस ने फोरन हा जेसीबी मशीन मंगाई और गड्डे को चारों और से खुदवा कर गौवंश निकाला।























