
नहर में डूबे युवक को पुलिस ने सकुशल बचाया
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में छपकौली नहर पुल से एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने नहर में सोमवार को छलांग लगा दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बाबूगढ़ पुलिसकर्मियों के सहयोग से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि जलाभिषेक के दौरान बड़ी संख्या में कांवड़िये श्यानमेश्वर मंदिर की ओर आते हैं। नहर में पानी अधिक और बहाव तेज है, इसलिए कोई भी व्यक्ति नहर के किनारे न जाए और नहाने या छलांग लगाने का प्रयास न करे। पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पहले ही नहर के आसपास चेतावनी-बैनर लगा दिए हैं। पुलिस ने नहर में डूबे युवक को बचाया। परिवार वालों का पता कर उसके घर वालो को उसके घर लुखराडा में सुपुर्द किया।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651






















