
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने एक दिन पहले क्षेत्र में मयूरी चालक से हुई लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सन्नी पुत्र मनोज निवासी मोहल्ला चंडी मंदिर के पास थाना पिलखुवा जनपद हापुड़, छोटू पुत्र नानक चंद व मनीष पुत्र सुशील निवासीगण मोहल्ला शंभूपुरा हापुड़ और सोहेब पुत्र जहीर निवासी मोहल्ला रफीक नगर थाना हापुड़ को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने 1,400 की नकदी, एक मोबाइल फोन, लूटी हुई ई-रिक्शा, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार मामला शनिवार की देर रात करीब 11:30 बजे के आसपास का है। जब आरोपियों ने हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित गुरुद्वारे के पास एक ई-रिक्शाओं किराए पर ली और सवारी बनकर चारों बदमाश उसमें बैठ गए। जैसे ही ई-रिक्शा मेरठ रोड पर स्थित दीपोत्सव के पास पहुंची तो बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक गांव दोयमी में प्रभा विहार निवासी विकास बाना को लूट लिया जिसके कब्जे से एक ई-रिक्शा, मोबाइल और नकदी लूट ली। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से ई-रिक्शा, नकदी, मोबाइल बरामद हुआ है। सीओ हापुड़ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























