हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपदीय साइबर सेल टीम ने ऑनलाइन फ्राड व ठगी कर से खातों से निकलने वाले रूपये वापस कराकर पीड़ित व पीड़िताओं के चेहरे पर मुस्कान लौटी दी है।
पुलिस के मुताबिक जनवरी – 2023 से मई-2023 तक साइबर ठगों द्वारा विभिन्न माध्यमों से जनपद हापुड के 24 पीड़ितों के साथ की गई ऑनलाइन ठगी में करीब 10 लाख 30 हजार 317 रूपये वापिस कर दिए है।

संक्षिप्त विवरण-
माह जनवरी – 2023 से माह मई तक साइबर ठगी के शिकार पीड़ित / पीड़िताओं द्वारा जनपद के विभिन्न थानों व साइबर सेल कार्यालय में ऑनलाइन फॉड, झांसा,ठगी होने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनपदीय साइबर सेल टीम को त्वरित गति से कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
ये हुई कार्यवाई-
जनपद में धोखाधडी व साइबर सम्बन्धी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत जनपदीय साइबर सेल टीम द्वारा विभिन्न बैंको/ पेमेन्ट गेटवे / मर्चेन्ट से सम्पर्क कर विगत माह जनवरी से माह मई तक साइबर ठगी के पीडित हुए 24 व्यक्तियों के 10,30,317 /- रूपये वापस कराये हैं।पीड़ित व पीड़िताओं की धनराशि वापिस होने पर उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक व साइबर सेल टीम का आभार प्रकट करते हुए प्रशंसा की गई है।

रूपये वापस कराने वाली पुलिस टीम-
दरोगा विनीत मलिक प्रभारी साइबर सेल जनपद हापुड,मुख्य आरक्षी दीपक कुमार जनदीय साइबर सेल टीम,आरक्षी नीरज कुमार जनदीय साइबर सेल टीम,आरती करन सिंह जनदीय साइबर सेल टीम,आरक्षी नितीश कुमार सिंह जनदीय साइबर सेल टीम, आरक्षी दीपक कुमार जनपदीय साइबर सेल टीम।
ठगी पर काल करें-खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने पर तुरंत 1930 पर काल करें और सतर्कता बरतें।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606




























